CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर का खात्मा पंजाब से पूरी तरह से हो सके इसके लिए मान सरकार किस कदर काम कर रही है यह बताने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि गैंगस्टर ते वार मुहिम को 200 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीएम भगवंत मान के साथ-साथ पुलिस के मेहनत का ही असर है कि हर दिन कार्रवाई की जा रही है। गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश हो रहा है। यह कहीं ना कहीं पंजाब के विकास में एक अहम मोड़ लेने के लिए तैयार है। 200 दिन मुहिम को हो चुके हैं और ऐसे में पुलिस को किस कदर सफलता हाथ लगी है।
200 दिन में गैंगस्टर पर किस तरह किया गया शिकंजा
200 Days of ‘Gangsteran Te Vaar’‼️ pic.twitter.com/EbCxVQf1Xy
— AAP Punjab (@AAPPunjab) August 10, 2026
आप पंजाब ने इस बारे में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि 200 दिन गैंगस्टर के खिलाफ मुहिम क्या रहा। इस दौरान किस तरह सफलता मिली है। इसके साथ बताया गया। पूरे पंजाब में संदिग्ध और गैंगस्टरों से जुड़े ठिकानों पर पुलिस द्वारा 1,09,087 जगहों पर छापेमारी की गई। 1,04,927 लोग पुलिस कार्रवाई के दायरे में आए और 990 गैर-कानूनी (अवैध) हथियार, 2,739 कारतूस और 15 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
पंजाब में CM Bhagwant Mann का एक्शन इस तरह है जारी
सीएम भगवंत मान की पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड (छापेमारी) करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। 597 छापे मारे गए और 299 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 5 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया और 7 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 58,511 तक पहुंच गई है।
जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर गैंगस्टर के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को दिखाने के लिए काफी है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
