CM Bhagwant Mann: पंजाब के बुजुर्ग और मजबूर बुजुर्गों के लिए एक बेटे की तरह श्रवण कुमार बनकर सरकार उनके लिए हर जरूरत का ध्यान रख रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत राज्य के लोगों को अलग-अलग कोने में भेजा जा रहा है। वैसे बुजुर्ग जो अपने परिवार में पैसे ना होने की वजह से तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पा रहे थे उन्हें सीएम भगवंत मान की तरफ से सौगात मिला। अब मुख्यमंत्री तीर्थ योजना अलग-अलग शहरों में भेजा जा रहा है जो कहीं ना कहीं सरकार से उनके जुड़ाव को दिखाने के लिए काफी है।
बुजुर्गों के लिए इस तरह से मसीहा बने हुए हैं सीएम भगवंत मान
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸੁਚੱਜੇ ਤੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੇ ਸੰਗਤ ਦਾ ਦਿਲ ਜਿੱਤ ਲਿਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਆਸਥਾ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਸਹੂਲਤ ਅਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਦੇਣਾ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਫ਼ਰਜ਼ ਹੈ, ਜਿਸਨੂੰ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਬਾਖੂਬੀ ਨਿਭਾ ਰਹੀ ਹੈ। pic.twitter.com/UA15UGZ1hw
— Adv Harpal Singh Cheema (@HarpalCheemaMLA) August 30, 2026
कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने एक वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि सीएम भगवंत मान सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा के लिए किए गए बेहतरीन और शानदार इंतजामों ने हर किसी का दिल जीत लिया है। जहां आस्था होती है वाहन सुविधा और सम्मान देना सरकार का कर्तव्य है जिसे सरकार बखूबी निभा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना निश्चित तौर पर पंजाब के बेसहाय बुजुर्गों के लिए सीएम भगवंत मान मसीहा बने हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में भी साफ-साफ सुना जा सकता है कि कैसे सरकार की तारीफ करते हुए पंजाब के बुजुर्ग नजर आ रहे हैं।
CM Bhagwant Mann सरकार तीर्थ यात्राओं को बना रही आसान
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत न सिर्फ अलग-अलग तीर्थ स्थान पर बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं को भेजा जा रहा है बल्कि उनके खाने-पीने और रहने का भी इंतजाम सरकार की तरफ से मुहैया करवाया जा रहा है। यह निश्चित तौर पर उनकी सरकार की सफलता को दिखाने के लिए काफी है जहां न सिर्फ युवाओं का ध्यान रखा जाता है बल्कि बुजुर्गों के लिए भी सम्मान दिखता है। हर किसी को सरकारी सुविधाओं का फायदा मिले इसक लिए कार्य किया जाता है। अलग-अलग जगह से पंजाब के बुजुर्ग को तीर्थ यात्राएं सरकार की तरफ से करवाई जा रही है।







