CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है। इसके अलावा पंजाब पुलिस राज्य भर में गैंगस्टरों के नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी पर आधारित अपना निरंतर अभियान जारी रखे हुए है। लगातार छापेमारी की जा रही है। अभी तक 217 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 8 घोषित अपराधियों (पीओ) को पकड़ा गया। 6 हथियार बरामद किए गए। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि अपराध के पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी बीच फरीदकोट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गौरतलब है कि डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है।
नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि एक बड़ी सफलता में, फरीदकोट पुलिस ने दो महीने तक जेल में रहकर की गई जांच के बाद एक सुनियोजित हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 1 सेनाकर्मी और 1 बर्खास्त पुलिसकर्मी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 4.8 किलोग्राम हेरोइन, 1 हथियार और एक थार और एक एक्सयूवी वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी कई एनडीपीएस मामलों में संलिप्त हैं।
𝐈𝐧 𝐚 𝐦𝐚𝐣𝐨𝐫 𝐛𝐫𝐞𝐚𝐤𝐭𝐡𝐫𝐨𝐮𝐠𝐡, @FaridkotPolice, 𝐚𝐟𝐭𝐞𝐫 𝐚 𝟐-𝐦𝐨𝐧𝐭𝐡-𝐥𝐨𝐧𝐠 𝐣𝐚𝐢𝐥-𝐛𝐚𝐬𝐞𝐝 𝐢𝐧𝐭𝐞𝐫𝐜𝐞𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧, 𝐛𝐮𝐬𝐭𝐬 𝐚 𝐰𝐞𝐥𝐥-𝐨𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐬𝐞𝐝 𝐡𝐞𝐫𝐨𝐢𝐧 𝐭𝐫𝐚𝐟𝐟𝐢𝐜𝐤𝐢𝐧𝐠 𝐧𝐞𝐭𝐰𝐨𝐫𝐤, 𝐚𝐩𝐩𝐫𝐞𝐡𝐞𝐧𝐝𝐬 𝟔 𝐚𝐜𝐜𝐮𝐬𝐞𝐝,… pic.twitter.com/q6Z67JtSR8
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 22, 2026
एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है ताकि इसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संबंधों का पता लगाया जा सके। पंजाब पुलिस इंडस्ट्रियल संस्था #पंजाब में मादक पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने और शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अपराध के खिलाफ CM Bhagwant Mann ने जारी किए निर्देश
सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है। अभी तक 50 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। और बड़ी संख्या में नशीले पदार्थ की बरामदगी की जा रही है। साथ ही पंजाब पुलिस द्वारा गैंगेस्टर के खिलाफ भी ताबड़तोड़ अभियान जारी है। आलम यह है कि राज्य में अपराध में जबरदस्त कमी देखी जा सकती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पंजाब पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।






