---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: फरदीकोट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स समेत 6 आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 22, 2026 12:57 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है। इसके अलावा पंजाब पुलिस राज्य भर में गैंगस्टरों के नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी पर आधारित अपना निरंतर अभियान जारी रखे हुए है। लगातार छापेमारी की जा रही है। अभी तक 217 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 8 घोषित अपराधियों (पीओ) को पकड़ा गया। 6 हथियार बरामद किए गए। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि अपराध के पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी बीच फरीदकोट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गौरतलब है कि डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है।

नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि एक बड़ी सफलता में, फरीदकोट पुलिस ने दो महीने तक जेल में रहकर की गई जांच के बाद एक सुनियोजित हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 1 सेनाकर्मी और 1 बर्खास्त पुलिसकर्मी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 4.8 किलोग्राम हेरोइन, 1 हथियार और एक थार और एक एक्सयूवी वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी कई एनडीपीएस मामलों में संलिप्त हैं।

एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है ताकि इसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संबंधों का पता लगाया जा सके। पंजाब पुलिस इंडस्ट्रियल संस्था #पंजाब में मादक पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने और शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपराध के खिलाफ CM Bhagwant Mann ने जारी किए निर्देश

सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है। अभी तक 50 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। और बड़ी संख्या में नशीले पदार्थ की बरामदगी की जा रही है। साथ ही पंजाब पुलिस द्वारा गैंगेस्टर के खिलाफ भी ताबड़तोड़ अभियान जारी है। आलम यह है कि राज्य में अपराध में जबरदस्त कमी देखी जा सकती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पंजाब पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026