---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा फैसला, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए खेड़ा वतन पंजाब दिया का चौथा सीजन किया स्थगित; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए खेड़ा वतन पंजाब दिया का चौथा सीजन को स्थगित कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 31, 2025 4:07 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंंजाब के कई जिले बाढ़ से प्रभावित है, जिसने लाखोंं लोगोंं को बेघर कर दिया है। लोग टैंटोंं मेंं रहने के लिए मजबूर हो गए है। इंसानों के साथ-साथ इस बाढ़ से बड़ी संख्या में जानवर भी प्रभावित हुए है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि CM Bhagwant Mann सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए खेड़ा वतन पंजाब दिया का चौथा सीजन को स्थगित कर दिया है। मालूम हो कि खेड़ा वतन पंजाब दिया के ब्लॉक स्तरीय मुकाबले 3 सितंबर से शुरू होने थे। मान सरकार ने शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए खेड़ा वतन पंजाब दिया की शुरूआत की थी। इसका 3 संस्करण पूरा हो चुका है। वहीं चौथा संस्करण 3 सितंबर से शुरू होना था, लेकिन बाढ़ ने स्थिति को खराब कर दिया और इसे स्थगित करना पड़ा।

CM Bhagwant Mann ने खेड़ा वतन पंजाब दिया का चौथा सीजन किया स्थगित

पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना के लिए खेड़ा वतन पंजाब दिया की शुरूआत की गई है। CM Bhagwant Mann सरकार द्वारा शुरू की गई इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, खेलों का स्तर बढ़ाना और प्रतिभा की पहचान करना है। इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि राज्य सरकार पदक विजेताओं को सरकारी नौकरियों में भी प्राथमिकता देगी। यह वार्षिक खेल टूर्नामेंट है, जो हर साल राज्य सरकार की तरफ से आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार पंंजाब मेंं आई बाढ़ ने सबकुछ बर्बाद करके रख दिया है, जिसकी वजह से स्थगित कर दिया है।

बाढ़ पीड़ितोंं को पहुंचाई जा रही है सारी सुविधाए

बता देंं कि CM Bhagwant Mann और उनकी सरकार लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है। इसके अलावा बाढ़ के कारण पाँच गाँवों के आसपास की फसलें नष्ट होने के बाद, कैबिनेट मंत्री लालजीतभुल्लर ने पीड़ित किसान परिवार से मुलाकात की, उनका दुख साझा किया और हर संभव सहायता देने का वादा किया। साथ ही, उन्होंने परिवार के युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर भी उपलब्ध कराए। बड़ी संंख्या में बाढ़ पीड़तोंं को खाने-पीने और रहने की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा जानवरोंं के खाने पीने के लिए व्यवस्था की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026