’10 लाख से ज़्यादा दलित बच्चों…’ CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में इतने लाख बच्चों को मिली स्कॉलरशिप, समझे इसके मायने

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में वंचित वर्गों के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में वंचित वर्गों के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दलित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया है।

सरकार का दावा है कि लाखों विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ मिला है, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली। विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री डॉ बलजीत कौर ने दी।

10 लाख से ज्यादा बच्चों को मिला स्कॉलरशिप – डॉ बलजीत कौर

विधानसभा में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर ने कहा कि “पंजाब सरकार का लक्ष्य समानता होता है, तो समाज का हर वर्ग तरक्की करता है। राज्य में हर बच्चे को शिक्षा और हर योग्य व्यक्ति को रोज़गार के समान अवसर देने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

10 लाख से ज़्यादा दलित बच्चों को स्कॉलरशिप देना, 10,000 आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्पर्स के लिए नौकरियां पैदा करना और हर घर तक शिक्षा पहुँचाने की कोशिश करना, इसी प्रतिबद्धता के उदाहरण हैं”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

बता दें कि छात्रवृत्ति योजनाओं से केवल आर्थिक मदद ही नहीं मिलती, बल्कि छात्रों में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। सरकार का मानना है कि जब कमजोर वर्ग के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, तो इससे पूरे समाज का विकास होगा।

इसके अलावा, पंजाब सरकार कौशल विकास, रोजगार और आधुनिक शिक्षा के अवसरों को बढ़ाने पर भी काम कर रही है, ताकि युवाओं को बदलते समय के अनुसार तैयार किया जा सके। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में सभी वर्गो को फायदा पहुंच रहा है।

Exit mobile version