CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। बता दें कि पंजाब में लगातार भूजल स्तर में आ रही गिरावट को रोकने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में इस मुद्दे पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
साथ ही राज्य सरकार ने खेती को अधिक टिकाऊ बनाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई योजनाओं को लागू किया है। इन पहलों का लाभ राज्य के लाखों किसानों को मिल रहा है, जिससे खेती की लागत कम होने के साथ-साथ पानी की बचत भी हो रही है। इसके साथ ही बिजली गिरावट में भी कमी देखी जा रही है।
CM Bhagwant Mann सरकार की विशेष पहल
भूजल संरक्षण को लेकर CM Bhagwant Mann सरकार पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है। सबसे खास बात है कि भूजल संरक्षण के साथ-साथ सरकार द्वारा किसानों को उनके खेतों में नहरों का पानी पहुंचाया जा रहा है। सरकार किसानों को ऐसी कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, जिनसे कम पानी में अधिक उत्पादन लिया जा सके।
इसके लिए कृषि विभाग समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता अभियान और तकनीकी सलाह भी उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा आधुनिक कृषि उपकरणों और जल संरक्षण से जुड़ी तकनीकों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर आसान भाषा में कहें तो भूजल सरंक्षण के साथ किसानों को नहर का पानी भी मिल रहा है।
लाखों किसानों को मिल रहा है लाभ
सरकार के अनुसार, जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं और तकनीकों को अपनाने वाले किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे राज्य के लाखों अन्नदाता को फायदा पहुंच रहा है। कई किसानों ने कम पानी में बेहतर उत्पादन हासिल कर अपनी आय में भी सुधार किया है।
अगर फायदें की बात करें तो किसान अब ट्यूबवेल के भरोने नहीं है, साथ ही कम बिजली का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे बिल कम आ रहा है। साथ ही किसानों को सीधा नहर का पानी मिल रहा है। जिससे भूजल सरंक्षण में मदद मिल रही है।
