CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप, 51 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर हुई कार्रवाई, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर लगातार नशे और अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर लगातार नशे और अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। बताते चले कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। वहीं राज्य में नशे और अपराध के खिलाफ काफी हद तक कमी देखी गई है। बता दें कि नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, पूरे राज्य में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 646 रेड की गईं। 326 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

8 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 51,256 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें – एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946″

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। सिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में लोगों को फायदा पहुंच रहा है। बताते चले कि नशे और अपराध के खिलाफ भी पंजाब पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है।

सबसे बड़ी बात है कि 51 हजार से अधिक अपराधियों और 73 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

 

 

Exit mobile version