Rain Alert 22 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।
ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। बिहार की बात करें वहीं मूसलाधार बारिश जारी है, जिसे कोशी, गंडक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टानें गिरने का खतरा बढ़ सकता है। कई मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। चारधाम यात्रा और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा शुरू करने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में मौसम का बदलेगा मिजाज
दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। आईएमडी ने राजधानी के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने नई दिल्ली, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, द्वारका, रोहिणी, नजफगढ़, चांदनी चौक समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
बिहार में मचेगा मौत का तांडव
बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है। विभाग ने किशनगंज, अररिया, पूर्णिया,
कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर में अलर्ट जारी कर दिया है।
यूपी में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। आईएमडी ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर समेत खई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
