---Advertisement---

881 स्टूडेंट्स ने NEET 2026 में रचा नया इतिहास, CM Bhagwant Mann ने बताया पंजाब एजुकेशन रेवोल्यूशन की एक बड़ी कामयाबी

CM Bhagwant Mann: नीट परीक्षा 2026 में पंजाब के 800 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने बाजी मारी और 2 साल में 2 गुना सफलता दर देखकर गदगद हुए सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए दिखे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2026 12:45 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब से ड्रग्स गैंगस्टर और सभी बुरी चीजों का खात्मा हो सके इसके लिए लगातार सरकार कीतरफ से काम किया जा रहा है और इसकी बजाय शिक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे मे अब नीट 2026 परिणाम में पंजाब ने उस इतिहास को दर्ज किया है जिसे लेकर सीएम भगवंत मान खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। आइए जानते हैं इसे लेकर आखिर उन्होंने क्या कहा है और अपनी खुशी किस तरह से जाहिर करते हुए दिखे हैं। निश्चित तौर पर पंजाब में पिछले लंबे समय से शिक्षा को लेकर प्रयास किया जा रहा है और सरकारी स्कूल का कायाकल्प किया जा रहा है जिसकी वजह से पंजाब में शिक्षा की क्रांति देखी जा रही है।

NEET पास करने वाले स्टूडेंट्स को लेकर क्या बोले CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने नीट परीक्षा में पंजाब की सफलता को लेकर बात करते हुए कहा, “पंजाब एजुकेशन रेवोल्यूशन की एक बड़ी कामयाबी! पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 स्टूडेंट्स ने इस साल NEET पास करके नया इतिहास रचा है। 2024 में यह संख्या 437 थी। यह कामयाबी एजुकेशन रेवोल्यूशन, टीचर्स की कड़ी मेहनत और स्टूडेंट्स की लगन का नतीजा है। सभी कामयाब स्टूडेंट्स, उनके माता-पिता और टीचर्स को दिल से बधाई! ” इस पोस्ट के जरिए सरकार की तरफ से बधाई दी गई है।

सीएम भगवंत मान ने शिक्षा को बनाया क्रांति

जाहिर तौर पर 2024 से 2026 तक लगभग 2 गुना नीट अभ्यर्थियों की सफलता इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर किस तरह से शिक्षा के मामले में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। यह स्टूडेंट के भविष्य को संभालने के लिए काफी है। नीट जैसे परीक्षा में इस तरह रिजल्ट मिलना वाकई पंजाब सरकार को गर्वित कर देने वाला पल है और यह पंजाब की एजुकेशन रिवॉल्यूशन और शिक्षकों की मेहनत के साथ-साथ स्टूडेंट्स के दिन रात परिश्रम का ही परिणाम है। पंजाब में हर घर तक शिक्षा पहुंच सके इसके लिए लगातार भगवंत मान सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026