---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के स्वास्थ्य मंत्री हुए पंजाब में ड्रग्स के फैलाव को लेकर मुखर, आखिर किस साजिश की कही बात

CM Bhagwant Mann: पंजाब में ड्रग्स के फैलाव को लेकर मुखर हुए सीएम मान के स्वास्थ्य मंत्री ने साजिश को लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2026 3:05 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के युवाओं को जिम्मेदार शिक्षित और विकसित बनाने के लिए लगातार मान सरकार काम कर रही है। उनका विकास हो सके इसके लिए लगातार प्रयासरत है। सीएम भगवंत मान ड्रग्स का राज्य से नामोनिशान खत्म करने के लिए लगातार तत्पर पर है। हालांकि इस सबके बीच पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर शॉकिंग है। उन्होंने कहा पंजाब में ड्रग्स फैलाव के लिए सिर्फ राज्य जिम्मेदार नहीं है। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे तीखे सवाल किए जो निश्चित तौर पर आपको भी हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा है।

CM Bhagwant Mann हैं पंजाब के युवाओं के विकास को लेकर इस तरह तत्पर

डॉ बलबीर सिंह ने x प्लेटफार्म पर लिखा “पंजाब में ड्रग्स फैलने के लिए सिर्फ़ राज्य को ज़िम्मेदार ठहराना सच से आँखें मूंदने जैसा है। बॉर्डर की सुरक्षा और ड्रग्स की तस्करी रोकने की मुख्य ज़िम्मेदारी केंद्र सरकार की है। अगर ड्रग्स पंजाब पहुँच रहे हैं, तो केंद्र और उसकी डबल इंजन सरकारों को इसके लिए अपनी ज़िम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए। पंजाब के लोग हमेशा अपने राज्य और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए मज़बूती से खड़े रहे हैं और किसी भी बुरी साज़िश को कामयाब नहीं होने देंगे।”

सीएम भगवंत मान के स्वास्थ्य मंत्री ने क्यों कहा पंजाब में कैसे आ रही ड्रग्स

इस दौरान सीएम भगवंत मान के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि पाकिस्तान से अगर ड्रग्स की तस्करी हो रही है तो वह समझ में आता है लेकिन जो महाराष्ट्र से भेजे जा रहे हैं उसका क्या। महाराष्ट्र से पंजाब आने तक में कई बार जांच हो रही हैं लेकिन फिर भी कैसे यह पहुंच जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि सीएम भगवंत मान सरकार लगातार युवाओं के हितों में फैसला ले रही है और पंजाब से ड्रग्स का नामोंनिशान खत्म करने के लिए अडिग है। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाफ अगर कोई साजिश कर रहा है तो उसे कामयाबी नहीं मिलेगी।

लगातार पंजाब की भगवंत मान सरकार ड्रग्स तस्करों को सजा देने और उन पर से शिकंजा कसने में पीछे नहीं हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 14, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Rashifal 15 June 2026

जून 14, 2026

Rain Alert 15 June 2026

जून 14, 2026

कल का मौसम 15 June 2026

जून 14, 2026