---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने पशु फीड फैक्ट्री का किया उद्घाटन, राजपुरा समेत इन जिलों के लिए ऐसे साबित होगा गेचेंजर; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और रोजगार से लेकर व्यापार तक, हर क्षेत्र में लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 1, 2025 5:06 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 1, 2025 5:39 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: सीएम मान की अगुवाई में पंजाब निरंतर विकास कर रहा है, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार के लेकर व्यापार तक, हर क्षेत्र में राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। राजपुरा में नई पशु फीड फैक्ट्री के उद्घाटन किया। माना जा रहा है कि पशु फीड फैक्ट्री से अन्य जिलों तक भी पशुओं को खाना मिल सकेगा। इसके अलावा युवाओं को भी बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की उम्मीद है। बता दें कि राजपुरा स्थित इस प्लांट के ज़रिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक के उत्तर भारत के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार और व्यवसाय के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा भी उन्होंने कई अहम मुद्दों पर जानकारी दी है।

CM Bhagwant Mann ने पशु फीड फैक्ट्री का किया उद्घाटन

सीएम भगवंत मान ने जानकारी देते हुए कहा कि “यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि इस अत्याधुनिक डी ह्यूस संयंत्र में आज आधिकारिक तौर पर उत्पादन शुरू हो रहा है, जबकि इसकी आधारशिला ठीक दो वर्ष पहले रखी गई थी। 1911 से इस क्षेत्र से जुड़ी यह कंपनी किसानों, पशुपालकों और डेयरी उद्योग से जुड़े लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी, साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्रदान करेगी।

उद्योग अनुकूल नीतियों के कारण टाटा स्टील, वर्धमान, हीरो, ओसवाल, हिंदुस्तान लीवर और जिंदल स्टील जैसी दिग्गज कंपनियां पंजाब में निवेश कर रही हैं और पंजाब हमारे देश का औद्योगिक केंद्र बनने जा रहा है”।

बड़ी संख्या में किसानों और युवाओं को होगा लाभ – सीएम भगवंत मान

सीएम मान ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि “आज राजपुरा में नीदरलैंड-आधारित ‘De Heus’ पशु आहार कंपनी की नई पशु फीड फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा और हमारे युवाओं को रोज़गार मिलेगा।

हम कृषि को किसानों के लिए लाभकारी व्यवसाय बना कर इसे नई दिशा में लेकर जाएंगे। खेती और पशुपालन हमारा विरासती पेशा है, जिससे हमारी एक अलग पहचान बनी है। राजपुरा में ‘De Heus’ पशु आहार कंपनी द्वारा पशु फीड फैक्ट्री स्थापित किए जाने से इस क्षेत्र को और भी प्रोत्साहन मिलेगा”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026