---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की सराहनीय पहल! फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल की अपार सफलता के बाद दूसरे चरण का हुआ उद्घाटन, ऐसे मिलेगा फायदा

CM Bhagwant Mann ने आज फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल के दूसरे चरण का उद्घाटन करते हुए लोगों को संबोधित किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को पहले चरण के दौरान हुए लाभ के बारे में बताते हुए इसे प्रोत्साहन देने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 21, 2025 3:42 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: चंडीगढ़ से आज एक बड़ी खबर सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल की अपार सफलता के बाद इसके दूसरे चरण का उद्घाटन भी कर दिया है। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए सीएम मान ने फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हॉल में उपस्थित लोगों से इसे प्रोत्साहन देने और पहले चरण की तरह इसका इस्तेमाल करने की अपील की है। फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल की मदद से लोग कानूनी पचड़ों से त्वरित राहत पा सकेंगे। इससे इतर निवेश से लेकर अन्य कई मोर्चों पर पंजाब वासियों को फास्ट्रैक पोर्टल से आराम मिलने की संभावना है।

फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल के दूसरे चरण के उद्घाटन में CM Bhagwant Mann का संबोधन!

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ की धरती से फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल के दूसरे चरण का उद्घाटन किया है।

इससे जुड़ा लाइव प्रसारण सीएम भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा किया गया है। विजुअल में मुख्यमंत्री हॉल में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल के फायदे बता रहे हैं। सीएम मान ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पोर्टल को प्रोत्साहन देकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

पहले चरण की अपार सफलता ने तैयार की जमीन!

सूबे में फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल के पहले चरण की अपार सफलता ने दूसरे चरण के लिए जमीन तैयार की है। फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल के पहले चरण में 21700 करोड़ रुपए की परियोजनाएं आई जो व्यापक सुधार को दर्शाता है। इसके अलावा निवेश को भी रफ्तार मिलती नजर आई। वहीं फास्ट्रैक पंजाब पोर्टल के पहले चरण के दौरान पुराने लंबित मामलों में 90 फीसदी से ज्यादा की कटौती की गई थी। इसकी मदद से आने वाले निवेश के माध्यम से सरकार रोजगार के तमाम अवसर पैदा कर पंजाब वासियों को लाभान्वित कर रही है। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान ने फास्ट्रैक पोर्टल के दूसरे चरण का उद्घाटन किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026