---Advertisement---

ड्रग्स की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए CM Bhagwant Mann तत्पर, मदद के साथ पुलिस को दिए गए सख्त निर्देश

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ मुहिम में एक बार फिर मान सरकार की तरफ से पुलिस के साथ मीटिंग की गई। इस दौरान सख्त निर्देश जारी किए गए है। वहीं मदद के लिए गाड़ियां मुहैया करवाई गई है। जानिए पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 17, 2026 12:25 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में ड्रग्स और तस्करों की सफाई करने के लिए सरकार के साथ मिलकर पुलिस लगातार काम कर रही है। युद्ध नाशियन विरुद्ध मुहिम के तहत हर दिन गिरफ्तारियां भी हो रही है इस सब के बीच सीएम भगवंत मान किसी भी तरह की कोई लापरवाही बरतने के लिए तैयार नहीं है। वहीं अब एक बार फिर पुलिस के साथ मीटिंग करने के बाद उन्हें सख्त निर्देश जारी किया गया है। इसके साथ ही 117 गाड़ियों की मदद भी की गई है। आइए जानते हैं आखिर सीएम भगवंत मन की तरफ से किस तरह नशे के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखा गया और किस तरह से निर्देश दिया गया है।

पुलिस के साथ मीटिंग में CM Bhagwant Mann ने क्या दिया निर्देश

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि “आज फिल्लौर में ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को लेकर एक ज़रूरी रिव्यू मीटिंग हुई। पुलिस को ड्रग्स की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए खुलकर काम करने के साफ़ निर्देश दिए गए हैं और सब-डिवीजन के लिए 117 नई गाड़ियां मंज़ूर की गई हैं।” जाहिर तौर पर पुलिस को इससे काफी फायदे मिलेंगे और अपराधियों को पकड़ना आसान हो सकता है। सीएम भगवंत मान नशे के खिलाफ किसी भी कार्रवाई को करने में पीछे नहीं हैं।

रंगला पंजाब बनाने के लिए CM Bhagwant Mann ने बताया क्या है जरुरी

वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि हम इस बुराई को जड़ से खत्म करने और लोगों के सहयोग से पंजाब को फिर से रंगीन बनाने के लिए हमेशा तैयार हैं। रंगला पंजाब बनाने के लिए तत्पर सरकार की तरफ से लगातार ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है। ऐसे में हर संभव पुलिस साथ दे रही है जहां नशे के तस्करों के साथ-साथ नशीली पदार्थों को बरामद किया जा रहा है।

पंजाब से नशे का नामोंनिशान खत्म करने और आने वाले पीढी को एक अलग माहौल देने के लिए लगातार सरकार अडिग है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 17, 2026

Abhijeet Dipke

अक्टूबर 17, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026