---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के निर्देश पर भगत सिंह जी की जयंती पर ‘जशन-ए-इंकलाब’ का पंजाब में दिखेगा रंग, लोगों से की गई ये अपील

CM Bhagwant Mann: पंजाब के युवाओं को नशे से दूर रखने और शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उनके योगदान को युवाओं तक पहुंचाने के लिए जश्न ए इंकलाब का आयोजन किया जा रहा है जो खास है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 25, 2026 3:27 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: देश के वह सभी महान शहीद जिनकी वजह से आज हम आजादी को हर दिन महसूस कर पा रहे हैं। गुलामी की जंजीर से जिन्होंने हमें हमेशा के लिए आजाद किया। उन्हें देश कभी नहीं भूल सकता है क्योंकि उन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया। वहीं इस सब के बीच शहीद ए आज़म भगत सिंह जी के योगदान को न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में याद रखा जाएगा। उनके जयंती को खास बनाने के लिए इस बार सीएम भगवंत मान सरकार की तरफ से जश्न ए इंकलाब का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए आखिर क्या कहा गया है। आइए जानते हैं सीएम मान के निर्देश पर यह कब और कहां हो रहा है।

सीएम भगवंत मान करेंगे भगत सिंह जी की जयंती पर जश्न ए-इंकलाब का आयोजन

इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि “शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के मौके पर 28 सितंबर को दोपहर 3 बजे पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना में ‘जशन-ए-इंकलाब’ का आयोजन किया जा रहा है। आइए, हम बड़ी संख्या में आएं और क्रांतिकारी सोच, देशभक्ति और जोश से भरे इस जश्न का हिस्सा बनें।” ऐसे में 28 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे पंजाब कृषि विश्वविद्यालय परिसर लुधियाना में भगत सिंह जी की शहादत को याद किया जाएगा।

CM Bhagwant Mann करेंगे युवाओं को जशन-ए-इंकलाब में एकजुट

सीएम भगवंत मान के मुताबिक पंजाब के युवाओं के रगों में देश के लिए जान देने का जज्बा है। ऐसे में भगत सिंह जी की जयंती पर मान सरकार युवाओं में उनकी सच्ची पहचान का प्रकाश जगाने का काम करेगी। खास बात यह है कि नशे के खिलाफ एकजुटता का आह्वान इस मौके पर किया जाएगा क्योंकि युवाओं को इससे दूर रखने के लिए लगातार सीएम भगवंत मान अडिग हैं। अलग-अलग मुहिम के तहत जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान की सरकार शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखने के लिए लगातार अडिग है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

सितम्बर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Analogue Paneer

सितम्बर 25, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026