लाखों परिवारों को ‘राशन किट’ मुहैया कराएगी सरकार! ‘मेरी रसोई योजना’ की शुरुआत कर CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी, कुपोषण पर वार

CM Bhagwant Mann ने आज संगरूर में 'मेरी रसोई योजना' की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पंजाब सरकार राज्य के 40 लाख परिवारों को वर्ष में 4 बार मुफ्त राशन किट मुहैया कराएगी। इससे कुपोषण को खत्म करने में मदद मिलेगी।

CM Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Bhagwant Mann: कुपोषण के खिलाफ पंजाब सरकार की लड़ाई जारी है। तमाम जनहित से जुड़ी योजनाओं का संलाचन कर रही पंजाब सरकार द्वारा आज ‘मेरी रसोई योजना’ की शुरुआत की गई है। सीएम भगवंत मान ने खुद संगरूर की धरती से इस योजना का उद्घाटन किया है। इस दौरान कई परिवारों को मुफ्त राशन किट भी वितरित किए गए हैं। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत पंजाब के 40 लाख परिवारों को वर्ष में 4 बार राशन किट मुहैया कराएगी। इससे बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकेगा व उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखी जाएगी।

संगरूर की धरती से CM Bhagwant Mann ने किया ‘मेरी रसोई योजना’ का आगाज!

पंजाब के संगरूर जिले से आज मुख्यमंत्री ने मेरी रसोई योजना की शुरुआत की है।

सीएम भगवंत मान ने इससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा की है। पंजाब सीएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा कर लिखा गया है कि “आज संगरूर में 40 लाख परिवारों के कल्याण के लिए ‘सीएम मेरी रसो योजना’ का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए साल में चार बार राशन किट उपलब्ध कराई जाएंगी। हमारी सरकार मुफ्त बिजली, ‘सीएम स्वास्थ्य योजना’, ‘मातृ-पुत्री सम्मान योजना’ और किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली और नहर का पानी उपलब्ध कराकर समाज के हर वर्ग के लिए जीवन को आसान बना रही है।”

मुख्यमंत्री आगे लिखते हैं कि “गांव सतोज से हम पंजाब को ‘खंभे-मुक्त’ बनाने के लिए तारों को भूमिगत करने की ऐतिहासिक शुरुआत भी कर रहे हैं। पिछली सरकारें केवल बेअदबी के मामलों पर राजनीति करती थीं, लेकिन हमने आजीवन कारावास और 50 लाख रुपये के जुर्माने का सख्त कानून लाकर गुरु मर्यादा की रक्षा सुनिश्चित की है। ‘रंगला पंजाब’ बनाने का यह सफर निरंतर जारी रहेगा।”

कुपोषण का खात्मा कर पौष्टिक आहार की पहुंच सुनिश्चित करेगी सरकार

मान सरकार द्वारा शुरू की गई मेरी रसोई योजना का उद्देश्य कुपोषण को खत्म करना है। इस योजना के तहत पंजाब के 40 लाख नीले राशन कार्ड धारण करने वाले परिवारों को मुफ्त राशन किट मुहैया कराया जाएगा। इस राशन किट में चना दाल, चीनी, आयोडीन युक्त नमक, हल्दी पाउडर, सरसों तेल जैसे खाद्य सामग्रियां होंगी। इस योजना का लाभ उन लाखों परिवारों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे परिवारों तक राशन किट की पहुंच उनके समक्ष पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएगी। इससे कुपोषण का खात्मा होगा।

Exit mobile version