नशे की दलदल से बाहर निकलने वाले युवाओं को CM Bhagwant Mann का तोहफा, ‘सूरमा कैंपेन’ की हुई शुरूआत, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान का असर अब धीरे-धीरे दिखना शुरू हो गया है। साथ ही पंजाब सरकार ने विशेष अभियान शुरू किया है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान का असर अब धीरे-धीरे दिखना शुरू हो गया है। ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी के साथ बड़ी संख्या में लोग नशे से  पूरी तरह से मुक्त हो रहे है। इसी बीच CM Bhagwant Mann ने लुधियाना में ड्रग्स के खिलाफ़ लड़ाई के तहत ‘सूरमा’ अभियान की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम में उन युवाओं को सम्मानित किया गया जो ड्रग्स की लत से बाहर निकले हैं। इस अभियान के तहत, ड्रग्स छोड़ने वाले युवा सरकार का सहयोग करेंगे और दूसरे युवाओं के लिए मार्गदर्शक बनेंगे, वहीं उन्हें ड्रग्स से दूर रहने और अपना जीवन बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा ऐसे लोगों को नौकरियां भी दी जाएंगी।

सूरमा कैंपेन को लेकर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

बता दें कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने सूरमा कैंपेन के शुरूआत होने पर अपनी खुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि “‘सुरमे!’ पंजाब को नशे की जड़ से मुक्त करने में अहम भूमिका निभाएगा!

जिस प्रकार किसी पूर्व रोगी को पूरी तरह ठीक होते देखकर वर्तमान रोगी को हौसला मिलता है, ठीक उसी तरह, नशे की गिरफ्त में फंसे युवा जब इस दलदल से बाहर निकल चुके युवाओं को देखेंगे, तो उन्हें प्रेरणा मिलेगी, उनका मनोबल दोगुना हो जाएगा और वे नशा छोड़कर सामान्य जीवन में लौट आएंगे।

यह एक महत्वपूर्ण बदलाव भी है। जहां पारंपरिक सरकारों में एक नशेड़ी दूसरे को नशा करने के लिए उकसाता था, वहीं अब मान सरकार के नेतृत्व में युवा एक-दूसरे का हाथ थामकर नशा छोड़ेंगे और दूसरों को भी छोड़ने में मदद करेंगे”।

CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

इस अभियान को लेकर CM Bhagwant Mann ने भी अहम जानकारी दी उन्होंने कहा कि आज ‘सूरमा कैंपेन’ शुरू किया गया। जो युवा नशे की दलदल से बाहर निकलकर नई ज़िंदगी शुरू कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया गया। सरकार इन युवाओं को रोज़गार भी देगी, जो दूसरों के लिए रोल मॉडल बन गए हैं। 15 जुलाई तक युवाओं के लिए 3100 नए मैदान और 3000 जिम तैयार हो जाएंगे।

आज पंजाब शिक्षा के मामले में पूरे देश में नंबर 1 है और 47 लाख परिवारों के 10 लाख लोगों को मुफ़्त मेडिकल कार्ड दिए गए हैं। रोड सेफ़्टी फ़ोर्स (SSF) ने सड़क हादसों में होने वाली मौतों को 50% तक कम किया है और हर साल 2700 कीमती जानें बचाई हैं। अगर इरादा साफ़ हो, तो सब कुछ मुमकिन है, आइए मिलकर ‘रंगला पंजाब’ बनाएं।

 

Exit mobile version