---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के प्रभावशाली नेतृत्व का असर! चंडीगढ़ में ‘इन्वेस्टर्स समिट 2026’ का आगाज, रोजगार के साथ इकॉनमी भी होगी मजबूत

CM Bhagwant Mann ने आज इन्वेस्टर समिट की शुरुआत से पहले चंडीगढ़ में आर्सेलरमित्तल कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी एन मित्तल से मुलाकात की है। आसार जताए जा रहे हैं कि इन्वेस्टर समिट की मदद से पंजाब में निवेश की भरमार लगने वाली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 13, 2026 12:34 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, आज ही प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर्स समिट 2026 की शुरुआत होने वाली है। इन्वेस्टर समिट का आयोजन मोहाली के एसएएस नगर में होना सुनिश्चित है। सीएम भगवंत मान इस आयोजन को लेकर कमर कस चुके हैं।

आयोजन की शुरुआत से पहले उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर स्टील कंपनी आर्सेलरमित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी एन मित्तल से अहम मुलाकात की है। सीएम भगवंत मान के कुशल और प्रभावशाली नेतृत्व का असर है कि, पंजाब इतने बड़े आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। इससे सूबे में रोजगार के अवसरों का सृजन के साथ इकॉनमी को भी मजबूती मिलेगी।

‘इन्वेस्टर्स समिट 2026’ के आगाज से पहले CM Bhagwant Mann की बैठक!

मोहाली में आज 13 मार्च को पंजाब प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर्स समिट 2026 का आगाज होना है। उससे पहले चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने आर्सेलरमित्तल कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी एन मित्तल से मुलाकात की है। इस बैठक के दौरान में पंजाब में निवेश की संभावनाओं और रोजगार के अवसरों के सृजन पर सार्थक चर्चा होने की खबर है।

बैठक से जुड़ी तस्वीर सीएम भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की गई है। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि “उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की दिशा में पंजाब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। हमारी सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।” ये दर्शाता है कि मान सरकार कैसे पंजाब का कायाकल्प करने की दिशा में प्रयासरत है।

रोजगार के अवसरों के साथ इकॉनमी भी होगी मजबूत!

मोहाली में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में देश-दुनिया के उद्योग जगत से जुड़े नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावना है। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकेगी। साथ ही रोजगार के अवसरों का सृजन भी होगा। निवेश की मदद से धरातल पर काम शुरू होंगे।

इसके लिए मैनपावर की जरूरत होगी। अपनी कुशलता के अनुसार लोग आवश्कताओं की पूर्ति कर यहां लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब में निवेश आकर्षित कर उद्योग जगत को एक नई ऊंचाई देना चाहती है, ताकि इकॉनमी पर भी अनुकूल असर पड़े।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Booking

मार्च 13, 2026

Kanpur Viral Video

मार्च 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 13, 2026

UPPSC TGT Result 2025

मार्च 13, 2026

Kavya Maran

मार्च 13, 2026