---Advertisement---

Bhagwant Mann: किसानों के साथ कदम से कदम मिला रही मान सरकार! खेतों को समतल कर बाढ़ प्रभावितों का जीवन पटरी पर लाने की पहल

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली आप सरकार किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। इसी क्रम में अब आप नेता बाढ़ प्रभावित किसानों की भूमि समतल करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 5, 2025 4:01 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: किसानों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए मान सरकार उनका त्वरित समाधान तलाशने की जुगत में है। इसी क्रम में बाढ़ प्रभावितों तक मदद पहुंचाने का दौर जारी है। पहले भगवंत मान सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ मुआवजा उपलब्ध कराया गया। इसके बाद अब पानी सूखने के बाद पंजाब सरकार से जुड़े लोग किसानों की भूमि समतल करने में सहयोग दे रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है राज्यसभा सांसद संत कबीर सिंह सीचेवाल का जिनकी टीम लगातार खेतों को समतल करने में अपनी भूमिका निभाते हुए बाढ़ प्रभावितों का जीवन पटरी पर लाने की पहल कर रही है। भगवंत मान सरकार का हिस्सा बन चुके लोगों की ये कोशिश खूब सुर्खियों में है।

खेतों को समतल कर बाढ़ प्रभावितों का जीवन पटरी पर लाने की पहल!

सत्तारुढ़ दल से जुड़े लोग लगातार किसानों की मदद कर उनका जीवन पटरी पर लाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसमें प्रमुख नाम है संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जिनकी टीम ट्रैक्टर के साथ अन्य आधुनिक मशीन लिए खेतों को समतल करने में जुटी है। आप राज्यसभा सांसद सीचेवाल खुद भी इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। दरअसल, बाढ़ के कारण जालंधर के बाऊपर मंड क्षेत्र में अत्याधिक जलभराव हो गया था जिससे खेतों की मिट्टी कट गई थी। आलम ये हुआ कि खेतों में जहां-तहां गड्ढे हो गए। इसी को समतल करने के लिए इको बाबा के नाम से प्रसिद्ध आप नेता बलबीर सिंह सीचेवाल की टीम लगातार मेहनत कर किसानों के साथ कदम से कदम मिला रही है।

किसानों के साथ हर कदम खड़े हैं सीएम Bhagwant Mann

सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान हर कदम किसानों के साथ खड़े हैं। बात चाहें किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने की हो, या किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र और खाद, बीज आदि मुहैया कराना हो। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार सदैव अग्रणी पंक्ति में खड़ी नजर आती है। इससे इतर पंजाब सरकार किसानों को अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराकर फसलों की सिंचाई हेतु उन्हें मदद कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद कई मौके पर किसानों को आश्वस्त कर चुके हैं कि किसी भी परिस्थिति में उनकी सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs NZ World Cup 2026 Final

मार्च 8, 2026

S Jaishankar

मार्च 8, 2026

Mohammad Amir

मार्च 8, 2026

International Women's Day 2026

मार्च 8, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026