---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में बदल रही है सरकारी स्कूल की तस्वीर, लाखों छात्रों को मिल रहा है लाभ; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार लगातार इतिहास रच रही है, जिसका फायदा लाखों छात्रों को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 17, 2026 1:58 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान हासिल कर रही है। सीएम भगवंत मान के निर्देशों का ही असर है कि ’स्कूल ऑफ एमिनेंस’ के तहत लाखों छात्रों को फायदा मिल रहा है। बताते चले कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह एक महत्वाकांक्षी शैक्षिक परियोजना है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करके उन्हें उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षण केंद्रों में बदलना है। सबसे खास बात है कि इसकी असर भी दिखने को मिल रही है। इसी बीच पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमे दर्शाया बताया गया है कि कैसे एक शिक्षक और स्कूल के स्टॉफ ने सरकार स्कूल का पूरी तरह के कायाकल्प कर दिया है। शिक्षा के क्षेत्र से पंजाब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में शिक्षा को मिली नई रफ्तार

पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “लुधियाना-चंडीगढ़ राजमार्ग पर नीलोन के पास स्थित घुलल गांव का सरकारी प्राथमिक विद्यालय, हमारे राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षक संजीव कुमार और पूरी स्कूल टीम ने इस ग्रामीण विद्यालय का कायापलट कर दिया है।

शिक्षा मंत्री के रूप में, मुझे ऐसे समर्पित शिक्षकों पर अत्यंत गर्व है जो अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से हमारे बच्चों के भविष्य को संवार रहे हैं”। गौरतलब है कि शिक्षा के लिहाज से राज्य के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल को जबरदस्त टक्कर दे रहे है।

सरकारी स्कूलों को हुआ कायाकल्प

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस के रूप में विकसित करना शुरू किया — इसका लक्ष्य सरकारी शिक्षा को उच्च‑स्तरीय, प्रतिस्पर्धात्मक और आधुनिक बनाना है। इसके अलावा स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक लैब्स, लाइब्रेरी, खेल सुविधाएँ आदि दी जा रही हैं। इसके अलावा नीट और आईटीईटी की तैयाकी करने वाले छात्रों के लिए सरकार मुफ्त कोचिंग की सुविधा मुहैया कर रही है। बड़ी संख्या में छात्र, आईआईटी और नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण हो रहे है। यह कहना गलत नहीं होगा कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान रच रही है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 4, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 4, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 4, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 4, 2026

Udan Yatri Cafe

अप्रैल 4, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 4, 2026