---Advertisement---

Bhagwant Mann: वर्ष 2025 में रोजगार के साथ व्यापार के साधनों का सृजन करेगी मान सरकार! चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री ने दिया संकेत

Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही AAP सरकार लगातार युवाओं के हित में फैसले लेती नजर आती है। सीएम मान कई दफा सार्वजनिक मंचों से भी ऐलान कर चुके हैं कि युवाओं को आगे बढ़ाना और उन्हें संसाधन मुहैया कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 8, 2025 3:26 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही AAP सरकार लगातार युवाओं के हित में फैसले लेती नजर आती है। सीएम मान कई दफा सार्वजनिक मंचों से भी ऐलान कर चुके हैं कि युवाओं को आगे बढ़ाना और उन्हें संसाधन मुहैया कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में आज फिर एक बार चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री ने अहम संकेत दिए हैं। सीएम Bhagwant Mann की ओर से आज वर्ष 2025 के लिए कैलेंडर और डायरी जारी करते समय कई बिंदुओं को स्पष्ट किया गया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि वर्ष 2025 में पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार के लिए तमाम साधन-संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।

सीएम Bhagwant Mann की खास पहल!

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में पंजाब सरकार का नया कैंलेंडर और डायरी जारी किया है। वर्ष 2025 का कैलेंडर और डायरी जारी करते हुए सीएम मान के कई अहम बिंदुओं पर प्रकाश डाला है। सीएम Bhagwant Mann की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वर्ष 2025 में चुनौतियों से पार पाते हुए कई नए आयाम हासिल करने हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2025 में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा स्वरोजगार का ध्यान रखते हुए व्यापार के साधन-संसाधन भी मुहैया कराए जाएंगे। ये कदम इसलिए उठाए जाएंगे, ताकि पंजाब को और तंदरुस्त और रंगला पंजाब बनाया जा सके। सीएम मान के साथ इस दौरान डीजीपी गौरव यादव और अन्य कुछ आला अधिकारी मौजूद रहे हैं।

सीएम भगवंत मान के ‘रंगला पंजाब’ मिशन को मिलेगी रफ्तार!

सीएम मान द्वारा वर्ष 2025 में रोजगार के नए अवसरों का सृजन करने और व्यवसाय क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाने से ‘रंगला पंजाब’ मिशन को रफ्तार मिलेगी। बता दें कि पंजाब की सत्ता में आने के साथ ही मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने रंगला पंजाब की बात कही थी। इसका आशय है हंसता-खेलना, फलता-फूलता पंजाब। इस स्थिति में राज्य में युवाओं के लिए रोजगार से लेकर जरूरतमंदों के लिए उचित स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन समेत अन्य कई सुविधाओं की उपलब्धि भरपूर मात्रा में होगी। वहीं पंजाब में राजस्व का प्रमुख स्रोत माने जाने वाले कृषि जगत को भी सशक्त बनाना भगवंत मान सरकार के मुहिम का हिस्सा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026