---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के निर्देशों पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थापित किए जाएंगे चिकित्सा शिविर; स्वास्थ्य मंत्री ने दी महत्वपूर्ण जानकारी; पढ़े पूरी रिपोर्ट

CM Bhagwant Mann के निर्देशों के अनुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों में चिकित्सा शिविर स्थापित किए जाएंगे, ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 16, 2025 5:48 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे है। लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी जाने के बाद भी मलबे और कीचड़ होने के कारण ग्रामीणों को काफी नुकसान हो रह है। इसी को देखते हुए CM Bhagwant Mann सरकार ने एक अभियान की शुरूआत की है, जिसके तहत 2000 से अधिक गांवों में सफाई अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत आप के यूथ कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक सब सफाई अभियान में लगे हुए है। वहीं अब सीएम मान के निर्देशों के अनुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों में चिकित्सा शिविर स्थापित किए जाएंगे, ताकि बाढ़ के बाद होने वाली बिमारी और महामारी को रोका जा सके। इसकी जानकारी खुद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने दी है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थापित किए जाएंगे चिकित्सा शिविर – CM Bhagwant Mann

बाढ़ के बाद जिस चीज का सबसे ज्यादा खतरा रहता है, वह होता है बीमारी का, इसी को ध्यान में रखते हुए CM Bhagwant Mann इसे लेकर जरूरी दिशा-निर्दश जारी किया है। जिसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने दी है, उन्होंने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि “बाढ़ से प्रभावित सीमावर्ती जिलों में चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं और लोगों को डेंगू, मलेरिया व अन्य गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए छिड़काव किया जा रहा है।

आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों की जाँच कर रही हैं। साफ़-सफ़ाई पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। अगर किसी को साँप काटने की शिकायत हो, तो तुरंत 104 हेल्पलाइन पर संपर्क करें। मृत पशुओं को दफ़नाने का काम भी जारी है। पंजाब सरकार के 5 विभागों की टीमें गाँवों में लगातार युद्धस्तर पर काम कर रही हैं”।

बीमारियाँ फैलने से रोकने के लिए सीएम भगवंत मान ने बुलाई अहम बैठक

बता दें कि CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज चंडीगढ़ निवास पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मनुष्यों और पशुओं में बीमारियाँ फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं और इलाज के मामले में राहत देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को और तेज़ किया जाए। साथ ही खेतों और गाँवों के आसपास से गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस मुश्किल घड़ी में लोगों को राहत पहुँचाना समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है, जिसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 5, 2026

कल का मौसम 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Heat Alert 6 March 2026

मार्च 5, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 5, 2026