---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘हर नागरिक को अच्छी मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं…’ स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

CM Bhagwant Mann: पंजाब में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 23, 2026 5:08 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। राज्य में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जरूरतमंद लोगों तक उपचार पहुंचाना और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के अहम पहलू हैं।

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों और सुविधाओं को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी समय पर पहचान, उचित परामर्श और उपचार तक पहुंच जैसे विषय महत्वपूर्ण हैं।

पंजाब के लोगों को मिल रहा है मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का फायदा

पंजाब सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “हाल ही में मानसिक स्वास्थ्य सेवा को नई दिशा देने के लिए 11 गैर-सरकारी सदस्यों को शामिल किए जाने के बाद, पंजाब राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की एक समीक्षा बैठक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की मौजूदगी में हुई।

प्राधिकरण को संबोधित करते हुए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने फिर से कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार, ‘मेंटल हेल्थकेयर एक्ट 2017’ के उद्देश्यों को पूरा करने और बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक को अच्छी मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है”।

पंजाब स्टेट मेंटल हेल्थ पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य

पंजाब सरकार ने 10 अक्टूबर 2025 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति पेश की थी। इस नीति का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाना, प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था में मानसिक स्वास्थ्य को शामिल करना और प्रशिक्षित मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की संख्या बढ़ाना है।

नीति में महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, संकटपूर्ण परिस्थितियों से उत्पन्न मानसिक तनाव, आत्महत्या के जोखिम को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के सामाजिक समावेशन पर भी ध्यान दिया गया है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई रफ्तार मिल रही है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

सितम्बर 23, 2026

Punjab News

सितम्बर 23, 2026

Arvind Kejriwal

सितम्बर 23, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 23, 2026