CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा कदम, मेरी रसोई योजना के तहत लाखों गरीब लोगों को पहुंच रहा है फायदा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार आम लोगों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत मेरी रसोई योजना शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य गरीब, मजदूर, रिक्शा चालक, छात्र, बुजुर्ग और अन्य जरूरतमंद लोगों को बेहद कम कीमत पर पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है। महंगाई के दौर में यह योजना हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इसके माध्यम से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति कम खर्च में भरपेट भोजन प्राप्त कर सकता है।

क्या है मेरी रसोई योजना?

मेरी रसोई योजना पंजाब सरकार की एक सामाजिक कल्याण पहल है, जिसके तहत विभिन्न शहरों में स्थापित मेरी रसोई केंद्रों पर लोगों को रियायती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann सर राज्यों के लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

योजना के प्रमुख उद्देश्य

Exit mobile version