---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत पंजाब सरकार का अभियान जारी, नांगल में सफाई अभियान जारी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का ‘मिशन क्लीन पंजाब’ अभियान जारी है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 1, 2026 3:57 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का ‘मिशन क्लीन पंजाब’ अभियान जारी है। 29 अगस्त से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 7 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत राज्य के शहरों और कस्बों में उन जगहों की पहचान कर सफाई की जा रही है, जहां बार-बार कचरा जमा होता है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में सफाई अभियान जारी है। पंजाब सरकार के कई मंत्री जगह पर जाकर अभियान का जायजा ले रहे है।

CM Bhagwant Mann सरकार का विशेष अभियान जारी

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “नांगल में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का चौथा दिन, ज़ोर-शोर से चल रही हैं सफ़ाई की कोशिशें!! मान सरकार की ओर से पंजाब भर के शहरों में सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के तहत, नांगल में भी हर वार्ड में जाकर रोज़ाना सफ़ाई की जा रही है और हम लोगों की दूसरी समस्याओं को भी सुन रहे हैं”। गौरतलब है कि मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत 29 अगस्त को नांगल से 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई।

रोजाना दो घंटे चलेगा सफाई अभियान

जानकारी के मुताबिक नांगल में अभियान के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मौके पर मौजूद रहकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 29 अगस्त से 7 सितंबर तक रोजाना सुबह करीब दो घंटे विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान टीमें अलग-अलग वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर सफाई कर रही हैं। स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना जा रहा है, ताकि सफाई व्यवस्था में आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सके। गौरतलब है कि पंजाब हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 16, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026