---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री सेहत योजना लाखों परिवारों के लिए बनी गेमचेंजर, सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के लिए 51.58 करोड़ रूपये खर्च

CM Bhagwant Mann: स्वास्थ्य को लेकर पंजाब सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। जिसक असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 2, 2026 5:18 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: स्वास्थ्य को लेकर पंजाब सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। जिसक असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। CM Bhagwant Mann सरकार द्वारा शुरू की गई योजना जिसका नाम है मुख्यमंत्री सेहत योजना जो एक गेमचेंजर साबित हुई है। अभी तक लाखों परिवारों को फायदा पहुंच चुका है। सबसे खास बात है कि बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। वहीं अब पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 1 सितंबर तक सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के लिए ₹51.58 करोड़ के 12,467 इलाज किए गए हैं।

मुख्यमंत्री सेहत योजना लाखों परिवारों के लिए बनी गेमचेंजर

गवर्मेंट ऑफ पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “शुरुआत में मामूली लगने वाला संक्रमण भी कुछ ही घंटों में जानलेवा बन सकता है, जब वह सेप्सिस और सेप्टिक शॉक में तब्दील हो जाता है। पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत 1 सितंबर तक सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचार दर्ज किए गए हैं, जिन पर ₹51.58 करोड़ का खर्च आया है।

यह इस स्थिति के चिकित्सा और वित्तीय बोझ को दर्शाता है। इनमें से गंभीर सेप्सिस के 10,961 उपचारों पर ₹44.33 करोड़ का खर्च आया, जबकि सेप्टिक शॉक के 1,506 उपचारों पर ₹7.25 करोड़ का खर्च हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समय पर पहचान के महत्व पर जोर दिया”।

लाखों परिवारों के लिए क्यों अहम है योजना?

मुख्यमंत्री सेहत योजना का महत्व सिर्फ गंभीर बीमारियों के इलाज तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच उपलब्ध कराना और महंगे इलाज के कारण परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक दबाव को कम करना है।

सेप्सिस जैसे मामलों में इलाज में देरी स्थिति को और गंभीर बना सकती है। ऐसे में सरकारी स्वास्थ्य योजना के जरिए समय पर उपचार की सुविधा मिलना मरीजों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के प्रयासों का ही नतीजा है कि पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

सितम्बर 2, 2026

Punjab News

सितम्बर 2, 2026

Punjab News

सितम्बर 2, 2026

Viral Video

सितम्बर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 2, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 2, 2026