---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा हजारों वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनी गेमचेंजर, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक गेमचेंजर बनी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 24, 2026 2:48 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए धार्मिक स्थलों की यात्रा को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनी है। पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद के मुताबिक, योजना के तहत अब तक हजारों श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। सबसे खास बात है कि यह योजना मुफ्त में कराई जा रही है। इसके अलावा अन्य राज्य के तीर्थस्थल जैसे खाटूश्याम, सालासर बालाजी समेत कई जगहों पर इसका लाभ मिल रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ये योजना

पंजाब सरकार में मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंड ने जानकारी देते हुए बताया कि CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना शुरू की है, ताकि लोग पंजाब में स्थित विभिन्न गुरु-स्थलों के दर्शन कर सकें। इस योजना के तहत अब तक 50 साल से ज़्यादा उम्र के बड़ी संख्या में लोगों ने मुफ़्त तीर्थ यात्रा की है।

सबसे खास बात है कि इस योजना में किसी प्रकार की शुल्क नहीं लगता है। राज्य के वरिष्ठ नागिरकों को ले जाने से लेकर खाने, पीने और रहने तक की सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है।

इन प्रमुख धार्मिक स्थलों पर घूमते है वरिष्ठ नागिरक

मालूम हो कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब सरकार 12 अगस्त 2026 को योजना का विस्तार करते हुए कई नए धार्मिक यात्रा मार्ग जोड़े। इनमें खाटू श्याम-सालासर बालाजी धाम, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं।

इस विस्तार के बाद पंजाब के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को पहले की तुलना में अधिक धार्मिक स्थलों की यात्रा का विकल्प मिला है। इसके अलावा राज्य के धार्मिक स्थलों पर भी भ्रमण कराया जाता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 8, 2026

Delhi Pollution 

नवम्बर 8, 2026

Rashifal 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026