---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के नए फैसले से राज्य के लोगों को पहुंच रहा है फायदा, लोगों की राय पर बनाए जा रहे है कानून, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार सरकार जनता की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है। जिससे लोगों को फायदा हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2026 4:34 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann:  पंजाब सरकार सरकार जनता की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है। CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।

सरकार का दावा है कि अब नीतियां और कानून बनाने की प्रक्रिया में आम लोगों की राय को भी महत्व दिया जा रहा है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो रहा है। बता दें कि राज्य की जनता की भलाई के लिए पंजाब सरकार लगातार जरूरी कदम उठा रही है।

CM Bhagwant Mann के फैसले से राज्य के लोगों को हो रहा है फायदा

आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “मान सरकार के कार्यकाल में इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि लोगों की राय के आधार पर कानून बनाए जा रहे हैं।

पिछली सरकारों में जहाँ लोगों से बोलने का अधिकार तक छीन लिया गया था, वहीं मान सरकार एक नया तरीका अपनाते हुए न केवल लोगों की बातें सुन रही है, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रही है”।

डिजिटल माध्यम से जुटाए जा रहे सुझाव

जनता की राय को आधार बनाकर बनाई जा रही नीतियों का लाभ सीधे आम नागरिकों को मिल रहा है। कई योजनाओं और सेवाओं में लोगों से मिले सुझावों के आधार पर बदलाव किए गए हैं, जिससे सरकारी सुविधाएं अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनी हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब किसी योजना को बनाने से पहले लोगों की जरूरतों को समझा जाता है तो उसके सफल होने की संभावना भी बढ़ जाती है।इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। सरकार का दावा है कि प्राप्त सुझावों का अध्ययन कर उन्हें नीतिगत निर्णयों में शामिल किया जा रहा है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 12 June 2026

जून 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 11, 2026

कल का मौसम 12 June 2026

जून 11, 2026

Anurag Dhanda

जून 11, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 11, 2026

Vande Bharat Train

जून 11, 2026