CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार सरकार जनता की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है। CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।
सरकार का दावा है कि अब नीतियां और कानून बनाने की प्रक्रिया में आम लोगों की राय को भी महत्व दिया जा रहा है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो रहा है। बता दें कि राज्य की जनता की भलाई के लिए पंजाब सरकार लगातार जरूरी कदम उठा रही है।
CM Bhagwant Mann के फैसले से राज्य के लोगों को हो रहा है फायदा
आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “मान सरकार के कार्यकाल में इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि लोगों की राय के आधार पर कानून बनाए जा रहे हैं।
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੌਰਾਨ ਇਤਿਹਾਸ ਵਿੱਚ ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕਹਿਣ ‘ਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਬੋਲਣ ਦਾ ਅਧਿਕਾਰ ਵੀ ਖੋਹ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਸੀ, ਉੱਥੇ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨਵੀਂ ਰੀਤ ਚਲਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵਿਚਾਰ ਸੁਣਨ ਦੇ ਨਾਲ਼ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦੇ ਹੱਲ ਵੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। pic.twitter.com/F7v5LpElBY
— AAP Punjab (@AAPPunjab) June 11, 2026
पिछली सरकारों में जहाँ लोगों से बोलने का अधिकार तक छीन लिया गया था, वहीं मान सरकार एक नया तरीका अपनाते हुए न केवल लोगों की बातें सुन रही है, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रही है”।
डिजिटल माध्यम से जुटाए जा रहे सुझाव
जनता की राय को आधार बनाकर बनाई जा रही नीतियों का लाभ सीधे आम नागरिकों को मिल रहा है। कई योजनाओं और सेवाओं में लोगों से मिले सुझावों के आधार पर बदलाव किए गए हैं, जिससे सरकारी सुविधाएं अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनी हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि जब किसी योजना को बनाने से पहले लोगों की जरूरतों को समझा जाता है तो उसके सफल होने की संभावना भी बढ़ जाती है।इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। सरकार का दावा है कि प्राप्त सुझावों का अध्ययन कर उन्हें नीतिगत निर्णयों में शामिल किया जा रहा है।
