---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पटियाला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का किया भंडाफोड़, 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस ने अपराधियों के नाक में दम कर रहा है। वहीं राज्य में इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 2, 2026 1:25 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार ने पूरी तरह से कमर कस रखी है। नशे के खिलाफ जारी अभियान में अभी तक 56 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ अपराध के खिलाफ भी CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में  है। इसी बीच पटियाला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 10 अत्याधुनिक स्व-लोडिंग आग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।

पटियाला पुलिस ने अवैध हथियार आपूर्ति का किया भंडाफोड़

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पटियाला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पास से 10 अत्याधुनिक स्व-लोडिंग हथियार बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी बिहार से देसी हथियार मंगवाकर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों के लिए आपूर्ति कर रहे थे। आगे की जांच से गिरोहों की आपसी दुश्मनी का संकेत मिलता है, जिसमें गोल्डी ढिल्लों नेटवर्क से जुड़े एक प्रतिद्वंद्वी अपराधी को निशाना बनाकर इलाके में अपना दबदबा कायम करने की योजना थी”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में अपराध पर लगी लगाम

गौरतलब है कि अपराध के खिलाफ CM Bhagwant Mann के निर्देशों का असर दिख रहा है। दी जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है ताकि इसके आपसी संबंधों का पता लगाया जा सके और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

PunjabPoliceInd अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति प्रतिबद्ध है ताकि #पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 27, 2026

UGC NET Result 2026

अगस्त 27, 2026

Strait of Hormuz

अगस्त 27, 2026

Nepal Flood

अगस्त 27, 2026

Punjab News

अगस्त 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 26, 2026