---Advertisement---

‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना से CM Bhagwant Mann ने लोगों को हक के साथ दिया सम्मान, देखें पंजाब के भविष्य को कैसे किया सुरक्षित

CM Bhagwant Mann: मेरा घर मेरे नाम मुहिम के साथ ही पंजाब सरकार ने मालिकाना हक के साथ लोगों को वह सम्मान वापस किया है जिसके लिए पीढियां इंतजार कर रही थी। आइए जानते हैं कैसे लोगों के लिए मसीहा बने हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2026 1:08 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से ‘मेरा घर मेरे नाम’ स्कीम के तहत लोगों के कल्याण का काम किया जा रहा है। उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि सीएम भगवंत मान के इस मुहिम का मुख्य मकसद सिर्फ लोगों को मालिकाना हक देना नहीं बल्कि उन्हें सम्मान वापस करना है। जाहिर तौर पर पंजाब सरकार इस योजना के तहत लाल लकीर के भीतर पीढ़ियों से रहने वाले लोगों को उनके घरों का कानूनी मालिकाना हक प्रदान कर रही है। यह सिर्फ एक हक तक सीमित नहीं है। जानिए सीएम भगवंत मान का लक्ष्य क्या है।

कैसे CM Bhagwant Mann ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना से लोगों के भविष्य को किया उज्ज्वल

कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह ने एक वीडियो को जारी करते हुए कहा कि “मेरा घर मेरे नाम योजना के ज़रिए, मान सरकार लोगों को न केवल उनके घरों का मालिकाना हक दे रही है, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार भी दे रही है। ‘लाल लकीर’ (गाँव की पारंपरिक बसावट की सीमा) के भीतर रहने वाले परिवारों को औपचारिक मालिकाना हक देकर, उनकी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित किया जा रहा है।” यह सच है कि जिस घर में पीढ़ियों से लोग रह रहे थे। उनके परिवार की यादें बसी हुई थी लेकिन उस पर उनका मालिकाना हक नहीं था लेकिन अब सीएम भगवंत मन की वजह से वह इस घर को अपना कह सकते हैं। कानूनी तौर पर इसे कहीं भी दिखा सकते हैं।

क्या है मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

कैबिनेट मिनिस्टर ने यह भी कहा कि सीएम भगवंत मान के इस मुहिम से हर परिवार को उनका वाजिब हक और वह सम्मान मिले जिसके वे हकदार हैं, यह हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार इस बात के लिए हर संभव प्रयास करती है कि मालिकाना हक के साथ-साथ उसे घर से जल्दी सभी कानूनी चीज लोगों के लिए हितकारी हो और ऐसे में डिजिटल मैपिंग के जरिए इस मुहिम को सफल बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसके जरिए 2.19 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए गए हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

नवम्बर 7, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 7, 2026

Donald Trump

नवम्बर 7, 2026

Punjab News

नवम्बर 7, 2026