CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई में सरकार का पूरी तरह से साथ निभा रही है। इसके जरिए पंजाब के कोने-कोने से ड्रग्स का नामोनिशान खत्म हो सके इसके लिए लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इस मुहिम को 500 दिन होने को है और ऐसे में 499वें दिन सीएम भगवंत मान की पुलिस ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराने का काम किया है। ड्रग्स कारोबियों पर जिस तरह से शिकंजा कसा वह वाकई काबिले तारीफ है। आइए जानते हैं युद्ध नासियन विरुद्ध को लेकर क्या बड़ी जानकारी दी गई है।
CM Bhagwant Mann की पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟗𝟗 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 45 drug smugglers and recovered 621 grams of heroin, 190 intoxicant pills, and ₹1,600 in drug money from their… pic.twitter.com/zK4XM3AIHe
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) July 14, 2026
पंजाब पुलिस ने एक पोस्ट में इसे लेकर पूरी जानकारी लोगों को दी है जहां कहा है कि “युद्ध नासियन विरुद्ध का 499 दिन ड्रग नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए एएनटीएफ पंजाब के साथ पंजाब पुलिस ने 45 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उनके पास से 621 ग्राम हेरोइन, 189 नशीली गोलियां और ड्रग्स से कमाए हुए 1600 रुपए बरामद किए हैं।” जाहिर तौर पर 45 ड्रग तस्करों और हेरोइन की गिरफ्तारी सीएम भगवंत मान की पुलिस की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है।
सीएम भगवंत मान नशा के खिलाफ इस तरह हैं खड़े
सबसे बड़ी खासियत है कि पंजाब पुलिस न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार करती है बल्कि कई लोगों को नशा मुक्ति का इलाज करने के लिए भी प्रेरित करती है। इसके साथ ही इस बात की जानकारी दी गई थी 499वें दिन 15 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए समझाया गया।जाहिर तौर पर यह उनके लिए जीवनदान से कम नहीं है और सरकार इसमें पंजाब पुलिस का लगातार साथ देती है। ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ हर दिन बड़ी कामयाबी पंजाब पुलिस को मिलती है जहां राज्य को नशा मुक्त बनाने का काम सराहनीय है। इसके साथ ही जागरूकता भी फैलाया जा रहा है।







