---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पहचान है सम्मान, सेवा और समर्पण! पटियाला वार्ड नंबर 24 से तीर्थ यात्रा बस सेवा को हरी झंडी

CM Bhagwant Mann: पंजाब के बुजुर्गों को तीर्थ स्थान जाने में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए मान सरकार लगातार प्रयासरत है। ऐसे में आइए जानते हैं पटियाला में किस पहल की शुरुआत की गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2026 4:33 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: सम्मान सेवा और समर्पण का भाव रखना ही पंजाब की सरकार के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। यही वजह है कि बुजुर्गों की सेवा के लिए एक के बाद एक योजना शुरू कर रहे हैं। जहां वैसे लोगों को तोहफा मिल रहा है जहां बुजुर्ग परिवार की तरफ से किसी धार्मिक स्थल पर नहीं जा पा रहे हैं या वहां जाने के लिए खर्च नहीं उठा पा रहे हैं। उनके लिए सीएम भगवंत मान सरकार ने तीर्थ योजना की शुरुआत की है। ऐसे में पटियाला के वार्ड नंबर 24 से बस सेवा की शुरुआत की गई है। आइए जानते हैं डॉक्टर बलबीर सिंह ने इसे लेकर क्या कहा है।

CM Bhagwant Mann का इस तरह बुजुर्गों ने किया शुक्रिया

कैबिनेट मिनिस्टर और स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने एक्स प्लेटफार्म पर कई तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन ने कहा, “सम्मान, सेवा और समर्पण — यही ‘मान सरकार’ की पहचान है। आज मुख्यमंत्री ने पटियाला ग्रामीण के वार्ड नंबर 24 में तीर्थ-यात्रा बस सेवा की शुरुआत की। बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर बहुत अच्छा लगा; धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जा रहे लोगों ने ‘मान सरकार’ का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। ‘मान सरकार’ पंजाब के हर वर्ग के कल्याण और सुविधाओं के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।”

सीएम मान ने बुजुर्गों का इस तरह रखते हैं ख्याल

जहां कैबिनेट मिनिस्टर द्वारा शेयर किए गए तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह से बुजर्गों के चेहरे पर खुशी की लहर साफ़ दिखाई दे रही है। उनके गले में माला और उनका सीएम भगवंत मान के लिए प्यार देखने लायक है। हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए दिख रहे हैं। यह सच है कि हर सुविधा का खास ख्याल पंजाब के लोगों द्वारा रखा जा रहा है और उन्हें कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए सरकार लगातार समर्पित है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026