CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के विकास और विस्तार को लेकर लगातार कोशिश की जाती है और ऐसे में बीते दिन कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसकी जानकारी आप पंजाब की तरफ से लोगों को दी गई है। यह कैबिनेट बैठक कई मायनों में खास था। जहां सड़क के निर्माण से लेकर किसानों के लिए अनाज मंडी बनवाने पर जोर दिया गया। कैबिनेट मिनिस्टर मीटिंग में किन मुद्दों पर चर्चा हुई। इसे लेकर आखिर क्या पूरी जानकारी है। आइए जानते हैं पंजाब की तरक्की में कैसे सीएम भगवंत मान बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
कैसे गीले अपशिष्ट के निपटान पर दिया गया ध्यान
ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਿਨੇਟ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਲਏ ਗਏ ਅਹਿਮ ਫ਼ੈਸਲੇ https://t.co/apFZEg9I1m
— AAP Punjab (@AAPPunjab) October 31, 2026
जहां कैबिनेट की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि गीले अपशिष्ट के निपटान के लिए समगौली (डेरा बस्सी) में बायोगैस संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। निश्चित तौर पर स्वच्छता का ध्यान रखा जाएगा और लोगों के बीच एक जागरूकता फैलाने के लिए अहम पहल है।
नौकरी को लेकर CM Bhagwant Mann ने की ये घोषणा
बीबीएमबी में पंजाब कैडर के 2,452 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पटवारियों के ग्रुप सी के राज्य कैडर अब जिला कैडर के अंतर्गत आएंगे। वहीं 35 एनडीपीएस अदालतों में 385 पदों के सृजन को मंजूरी सीएम भगवंत मान की तरफ से दी गई है। इस बारे में पंजाब सीएम की तरफ से कई दफा कहा गया है कि अब किसी भी हालत में रिश्वत या फिर जान पहचान को सरकारी नौकरी के बीच नहीं आने दिया जाएगा क्योंकि लोगों को टैलेंट के दम पर नौकरी प्रदान की जाएगी।
सड़क निर्माण से लेकर अनाज मंडी तक का दिया गया तोहफा
इसके साथ ही कैबिनेट मीटिंग में किसानों के लिए अनाज मंडी से लेकर सड़क निर्माण तक की बात की गई और ऐसे में सीएम भगवंत मान की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया जहां लेहरागागा के खंडेबाद गांव में नई अनाज मंडी का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए बजट में 238.43 करोड़ की वृद्धि हुई है।
जाहिर तौर पर पंजाब में हर तरफ विकास का दौर दिख सके इसके लिए सरकार किसी भी तरह की कमी रहने देने के लिए तैयार नहीं है।







