CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर लगातार काम कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। लगातार राज्य में अपराध और नशे को लेकर कमी देखी जा रही है। इसी बीच पंजाब के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
दरअसल पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। साथ ही एक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि अपराध के खिलाफ पुलिस की तरफ से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे लगातार कामयाबी हाथ लगी है।
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी कामयाबी में, पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (#AGTF) ने विदेश में मौजूद गैंगस्टर नेटवर्क के एक सदस्य को पकड़ा है और उसके पास से देसी अवैध .32 बोर की पिस्तौल और दो ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं।
In a major breakthrough, Anti-Gangster Task Force (#AGTF) Punjab apprehends an operative of a foreign-based gangster network and recovers one country-made illegal .32 bore pistol along with two live cartridges.
Preliminary investigation reveals that the accused had procured the… pic.twitter.com/IiMike4lva
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) August 11, 2026
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी ने विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के कहने पर यह अवैध हथियार हासिल किया था और वह पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। उसका आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत बठिंडा के कोतवाली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है। Punjab Police Ind गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को मिटाने और पूरे पंजाब में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके साथ ही अपराधियों पर भी लगातार नकेल कसी जा रही है।
