---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी, विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर लगातार एक्शन मोड में है। जिसका असर दिख रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 11, 2026 1:51 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर लगातार काम कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। लगातार राज्य में अपराध और नशे को लेकर कमी देखी जा रही है। इसी बीच पंजाब के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

दरअसल पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। साथ ही एक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि अपराध के खिलाफ पुलिस की तरफ से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे लगातार  कामयाबी हाथ लगी है।

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी कामयाबी में, पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (#AGTF) ​​ने विदेश में मौजूद गैंगस्टर नेटवर्क के एक सदस्य को पकड़ा है और उसके पास से देसी अवैध .32 बोर की पिस्तौल और दो ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं।

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी ने विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के कहने पर यह अवैध हथियार हासिल किया था और वह पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। उसका आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत बठिंडा के कोतवाली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है। Punjab Police Ind गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को मिटाने और पूरे पंजाब में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके साथ ही अपराधियों पर भी लगातार नकेल कसी जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 11, 2026

PM Modi

अगस्त 11, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 11, 2026