---Advertisement---

PM Modi के नए दांव से विपक्षी पार्टियों के बीच हलचल तेज, क्या शरद पवार बदलेंगे पाला? जानें सबकुछ

PM Modi के नए राजनीतिक दांव से विपक्ष में हलचल तेज है। शरद पवार से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 11, 2026 12:39 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: ऐसा बहुत कम बार ही होता है जब किसी फंक्शन में विपक्षी पार्टी के नेता और मौजूदा सरकार में लोग आमने सामने हो। दरअसल बीते दिन पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज नेता एनसीपी ( एसपी) प्रमुख शरद पवार के 6 जनपथ स्थित आवास पर सुप्रिया सुले की बेटी के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित रिसेप्शन में पहुंचे।

हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है। जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल एक फोटो में PM Modi और शरद पवार एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे है। जिसके बाद कई तरह की चर्चाओं ने जन्म ले लिया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

एक साथ दिखे PM Modi और शरद पवार

दरअसल सोशल मीडिया पर कई फोटो तेजी से वायरल हो रहे है। जिसमे पीएम मोदी और शरद पवार एक साथ नजर आ रहे है। जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे है कि क्या शरद पवार पार्टी के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते है। दरअसल बीजेपी संसद में परिसीमन, महिला आरक्षण, एफसीआरए जैसे महत्वपूर्ण बिल पेश कर सकती है।

दरअसल परिसीमन के लिए सरकार को अधिक सांसदों की जरूरत पड़ेगी। यही कारण है कि बीजेपी लगातार विपक्षी दलों से बातचीत करने में लगी हुई है। हालांकि विपक्षी पार्टियां इन तीनों बिल का विरोध करने में लगी हुई है।

क्या शरद पवार बदलेंगे पाला?

बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे से शरद पवार मिल चुके है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है, क्योंकि रिसेप्शन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद थे। लेकिन इसके बाद भी वह पीएम मोदी के पास बैठे थे।

मालूम हो कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी(एसपी) इंडिया गठबंधन के साथ है। लेकिन जो तस्वीर अब वायरल हो रही है, हो ना हो इससे विपक्षा पार्टियों की चिंता बढ़ सकती है। बीजेपी लगातार विपक्षी पार्टियों से बातचीत में लगी हुई है, ताकि परिसिमन बिल के दौरान उन्हें बहुमत मिल सके। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा की शरद पवार क्या फैसला लेते है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Punjab News

सितम्बर 7, 2026

Rashifal 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026