---Advertisement---

लोगों को मिल रही सुविधाओं से गदगद हुए राज्यवासी, CM Bhagwant Mann के निर्देशों से पंजाब का हुआ कायाकल्प

CM Bhagwant Mann: पंजाब में आम लोगों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने पर सरकार का फोकस लगातार बना हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 17, 2026 3:40 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में आम लोगों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने पर सरकार का फोकस लगातार बना हुआ है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

सरकार की तरफ से डिजिटल सेवाओं, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और ग्रामीण विकास से जुड़े क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर पर काम जारी है। इसकी जानकारी खुद पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “जन-कल्याण के कामों की वजह से लोग मान सरकार के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में, लोगों की ज़रूरतों और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए मान सरकार जो काम कर रही है, उसका असर ज़मीनी स्तर पर साफ़ दिखाई दे रहा है।

लोगों को मिल रही सुविधाओं और विकास कार्यों से सरकार के प्रति उनका भरोसा और मज़बूत हो रहा है। यह भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और पंजाब की तरक्की के लिए हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है”।

स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे पर जोर

राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। सरकारी ई-प्रोक्योरमेंट रिकॉर्ड में अलग-अलग जिलों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी निर्माण कार्यों के लिए निविदाएं दर्ज हैं।

इसके अलावा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क, जलापूर्ति, नालियों, स्ट्रीट इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य स्थानीय सुविधाओं से जुड़े कार्य भी जारी हैं। सितंबर 2026 के सरकारी टेंडर रिकॉर्ड में ऐसे कई विकास कार्य दर्ज हैं।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 17, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 17, 2026