---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मिशन चढ़दी कला के तहत बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई पंजाब सरकार, प्रभावित लोगों को बांटा मुआवजा; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई की लाखों लोग बेघर हो गए तो वहीं 1300 से अधिक गांव पूरी तरह से तबाह हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 18, 2025 4:50 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई की लाखों लोग बेघर हो गए तो वहीं 1300 से अधिक गांव पूरी तरह से तबाह हो गए है। हालांकि लगातार पंजाब सरकार एक्टिव मोड में है और लोगों की मदद करने में लगी हुई है। खुद सीएम भगवंत मान बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौर कर रहे थे, वहीं पीड़ितों को मदद पहुंचा रहे थे। पंजाब में अब धीरे-धीरे स्थिति सुधर रही है। साथ ही मिशन चढ़दी कला के तहत बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिया जा रहा है, ताकि उन्हें मदद मिल सके।

मिशन चढ़दीकला के तहत बाढ़ प्रभावितों को बांटा गया मुआवजा

मिशन चढ़दी कला के तहत पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक अलग-अलग जगहों पर बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा बांट रहे है। इसकी बीच पंजाब सरकार में वित्त, उत्पाद शुल्क और कराधान एवं योजना मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिर्हबा विधानसभा क्षेत्र के सुलार घराट गाँव में बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवज़ा वितरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि मान सरकार सभी बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा सीएम भगवंत मान की तरफ मेरा रेत मेरा खेत के तहत स्कीम चलाई जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को फायदा पहुंच रहा है।

कल भी बाढ़ पीड़ितों को बांटे गए चेक

बता दें कि बीते दिन भी बाढ़ पीड़ितों को बांटे गए थे चेक, बता दें कि बाढ़ पीड़ितों को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने शाहकोट विधानसभा क्षेत्र के 47 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवज़े के चेक सौंपे। मान सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने सिर्फ़ एक महीने में प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा राशि वितरित की है। जिसके बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए है, कई तो ऐसे है, जिनका सबकुछ तबाह हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 4, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 4, 2026

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026