---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार का नया कीर्तिमान, उच्च शिक्षा के साथ मिल रही है कई विशेष सुविधाएं, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में आप सरकार आने के बाद से ही शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त सुधार देखने को मिल रहा है। जो लाखों छात्रों के लिए एक गेमचेंजर बन चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 9, 2026 1:35 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में आप सरकार आने के बाद से ही शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त सुधार देखने को मिल रहा है। लाखों छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है। सबसे बड़ी बात है कि नीट, जेई मेन्स जैसी कठिन परीक्षाओं को बड़ी संख्या में पंजाब के सरकारी स्कूल के छात्र पास कर रहे है।

इसके अलावा दूर दराज से आने वाली छात्रों को CM Bhagwant Mann सरकार द्वारा मुफ्त बस सेवा प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो खासकर लड़कियों के लिए। इसके अलावा सरकार द्वारा अन्य प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

शिक्षा को लेकर CM Bhagwant Mann सरकार का नया कीर्तिमान

पंजाब सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि बता दें कि “CM Bhagwant Mann सरकार के नेतृत्व में, पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। पंजाब सरकार बच्चों को उच्च-गुणवत्ता और मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

अब, सरकार राज्य के हर बच्चे के सपनों को साकार करने के लिए पूरा सहयोग दे रही है”। इसके साथ ही शिक्षकों को भी विदेशों में भेजा जा रहा है ताकि वह अन्य जानकारी प्राप्त कर सके और छात्रों को और बेहतरीन सुविधाएं दे सके।

पंजाब सरकार के अथक प्रयासों का दिखा असर

बता दें कि शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर CM Bhagwant Mann सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 19279 करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया है। इसके साथ ही पंजाब नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2024 में केरल को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच चुका है। सबसे खास बात है पंजाब में सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे है। क्लारूमों में छात्रों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ अन्य फैसिलिटी भी प्रदान की जा रही है। साथ ही छात्रों को मुफ्त किताबें, ड्रेस और अन्य तरह की भी सुविधाएं दी जा रही है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

Rahul Gandhi

सितम्बर 9, 2026

PM Modi

सितम्बर 9, 2026

Punjab News

सितम्बर 8, 2026