---Advertisement---

‘विश्व साक्षरता दिवस’ पर CM Yogi Adityanath ने बताया क्या है शिक्षा के अद्भुत मायने, लोगों से की ये खास अपील

CM Yogi Adityanath: विश्व साक्षरता दिवस के मौके पर लोगों से अपनी बात करते हुए आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में और लोगों से क्या खास अपील करते नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2026 1:54 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: किसी समाज, देश, राज्य और परिवार की समृद्धि और खुशहाली में शिक्षा की एक अहम भूमिका है। आज के समय में हर घर शिक्षा पहुंच सके इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किया जाता है। वहीं इस सब के बीच विश्व साक्षरता दिवस के मौके पर सीएम योगी ने लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए खास अपील की है। साक्षरता के सही मायने बताए हैं। आखिर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से लोगों को किस तरह से मोटिवेट किया गया और इस खास दिन पर उन्होंने जन संदेश में क्या कहा आइए जानते हैं।

विश्व साक्षरता दिवस पर CM Yogi Adityanath ने लोगों से क्या कहा खास

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने X प्लेटफार्म पर कहा कि “विश्व साक्षरता दिवस’ की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सशक्तीकरण, गरिमापूर्ण जीवन और नए अवसरों के द्वार भी खोलती है। आइए, शिक्षा के प्रकाश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु हम सभी संकल्पित हों।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों की भूमिका का बताया महत्त्व

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक वीडियो को भी शेयर किया है जहां यह कहते नजर आते हैं कि शिक्षा केवल एक सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाने या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है। मनुष्य को मनुष्य बनने के लिए उसको संस्कारित करने के लिए समाज और राष्ट्र के भविष्य को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उसके योजक के रूप में ईश्वर ने जो भूमिका हमारे आदरणीय गुरुजनों को दी है शिक्षकों को दी है अगर वह अपने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। कैसे ऑपरेशन निपुण के माध्यम से सामान्य शिक्षा के बारे में बच्चों के मन में जिज्ञासा बढ़ी है।

साक्षरता को लेकर सीएम योगी ने कहीं ये बात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक समानता लाने हैं, सामाजिक न्याय के लक्ष्य को सही मायने में जमीनी धरातल पर उतारना है तो हमको सबको साक्षर करना पड़ेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “जब बच्चा साक्षर होता है तो समाज साक्षर होता है और राष्ट्र समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। हमें अपने बच्चों को साक्षर बनाना है। हर नागरिक को साक्षर बनाना है समृद्धि की नई ऊंचाई तक लाना है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ना है। राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा सब बने हर बच्चे को स्कूल लेकर जाएं।” इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से इस मुहिम में जुड़ने के लिए कहा है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Madan Rathore

अक्टूबर 16, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 15, 2026

Rashifal 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026