---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: किसानों के लिए पंजाब सरकार बनी मसीहा! बिजली के साथ मिल रहा है नहर का भऱपूर पानी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली राज्य सरकार किसानों को सिंचाई संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 17, 2026 3:45 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार किसानों को सिंचाई संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रही है। सरकार का कहना है कि राज्य में खेती के लिए बिजली की निर्बाध आपूर्ति के साथ-साथ नहरों में भी पर्याप्त पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि किसानों को धान समेत खरीफ फसलों की सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरकार के अनुसार इस पहल का उद्देश्य किसानों की लागत कम करना, भूजल संरक्षण को बढ़ावा देना और खेती को अधिक टिकाऊ बनाना है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में किसानों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

किसानों के लिए CM Bhagwant Mann सरकार बनी मसीहा

बता दें कि अभी राज्य में धान की बुवाई के समय चल रहा है। जिसमे किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति की जरूरत होती है। जिससे देखते हुए CM Bhagwant Mann और उनकी सरकार किसानों के लिए नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इसके साथ ही सिंचाई विभाग द्वारा नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ा जा रहा है,

जिससे खेतों तक पानी आसानी से पहुंच सके और किसानों को ट्यूबवेल पर पूरी तरह निर्भर न रहना पड़े। सरकार का दावा है कि बिजली और नहर के पानी की संयुक्त व्यवस्था से किसानों को समय पर सिंचाई करने में मदद मिल रही है। लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पंजाब सरकार नहर आधारित सिंचाई को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है।

पंजाब सरकार की पहल का दिख रहा असर

पंजाब सरकार द्वारा नहर का पानी उपलब्ध होने से किसानों को सिंचाई के लिए बार-बार ट्यूबवेल चलाने की आवश्यकता कम पड़ सकती है। इससे बिजली की खपत और अन्य सिंचाई संबंधी खर्चों में कमी आने की उम्मीद है। समय पर पानी मिलने से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

राज्य सरकार के अनुसार नहरों की सफाई, मरम्मत और रखरखाव का कार्य लगातार किया जा रहा है, जिससे अंतिम छोर तक पानी पहुंच सके। सिंचाई तंत्र को आधुनिक बनाने और जल प्रबंधन को बेहतर करने के लिए भी कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H-1B Visa

सितम्बर 1, 2026

Nepal Flood

सितम्बर 1, 2026

Modi Putin Meet

सितम्बर 1, 2026

PM Modi

सितम्बर 1, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026