---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: बाढ़ पीड़ितों को पंजाब सरकार का मिला साथ, मंत्री और विधायकों ने वितरित किए मुआवजे के चेक; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से लोगों को भारी नुकसान हुआ था। बाढ़ में 1300 से ज्यादा गांव पूरी तरह से तबाह हो गए थे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 17, 2025 11:40 पूर्वाह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से लोगों को भारी नुकसान सहना पड़ा था। बता दें कि बाढ़ में 1300 से ज्यादा गांव पूरी तरह से तबाह हो गए थे। इसके अलावा लाखों लोग बेघर हो गए थे, लेकिन सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर मौजूद रहे थे और पीड़ितों की मदद कर रहे थे। मालूम हो कि सीएम मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया था, जिसको अब मंत्री और विधायकों द्वारा वितरित किया जा रहा है।

बाढ़ पीड़ितों को बांटे गए चेक

बता दें कि बाढ़ पीड़ितों को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने शाहकोट विधानसभा क्षेत्र के 47 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवज़े के चेक सौंपे। मान सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने सिर्फ़ एक महीने में प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा राशि वितरित की है।

जिसके बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए है, कई तो ऐसे है, जिनका सबकुछ तबाह हो गया है।

CM Bhagwant Mann के प्रयासों का दिखा असर

राज्यभर में लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है। इसके अलावा सीएम मान सरकार और उनके विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा ने हलका समाना के गांव सस्सी ब्राह्मणा और हाशमपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मान सरकार बाढ़ की चपेट में आए प्रत्येक परिवार को बनती सहायता प्रदान कर रही है।

इसके अलावा मान सरकार ने एक स्कीम भी लॉन्च की जिसका नाम है ‘मेरा रेत मेरा खेत’ इसके तहत किसान अपने खेत का रेत बेच सकेंगे और वह उनका ही पैसा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 4, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 4, 2026

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026