CM Bhagwant Mann: पटियाला पहुंचे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह, सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को दी जानकारी, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीने का समय बच गया है। जिसे देखते हुए पार्टी पूरी तरह से एक्शन मोड है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीने का समय बच गया है। जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एक्शन मोड पर है। उनके मंत्री विधायक जमीन पर उतर चुके है और लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दे रहे है, साथ ही लोगों की समस्याओं को सुन रहे है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

इसी बीच पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह आज पटियाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की, और लोगों से उनकी समस्याएं सुनी, साथ ही बताया कि सरकार कौन-कौन सी सुविधाएं दे रही है।

पटियाला पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज वे पटियाला ग्रामीण के अबचल नगर पहुंचे और क्षेत्र के निवासियों से मुलाकात की तथा स्वयं उनके घर जाकर उनकी समस्याओं को सुना। लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने वार्ड संख्या 20 के पार्क का भी दौरा किया और पार्क को और अधिक सुंदर, सुविधाजनक और लोगों के लिए लाभकारी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के निवासी और बुजुर्ग सैर कर सकें और युवा खेलकूद का आनंद ले सकें। लोगों की सेवा करना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”।

CM Bhagwant Mann सरकार दे रही है सुविधाएं

कैबिनेट मंत्री ने आगे लिखा कि पटियाला देहात के उपकार नगर में मैंने लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और इलाके में चल रहे सीवेज विकास कार्यों की समीक्षा की। बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मान सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास निरंतर जारी हैं।

इस दौरान, आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और प्रगतिशील सोच से प्रभावित होकर इलाके के कई निवासी AAP परिवार में शामिल हुए। हम अपने सभी नए साथियों का हार्दिक स्वागत करते हैं। जनता का यह प्रेम और विश्वास हमें और भी अधिक समर्पण के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।

 

 

Exit mobile version