CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 420 से अधिक अपराधी हुए गिरफ्तार, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसका असर साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है। राज्य में अपराध को लेकर काफी हद तक कमी देखी जा रही है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। अपराध के खिलाफ जारी अभियान के पूरे 169 दिन हो चुके है। इसके साथ ही 700 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप

पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 705 रेड की गईं। 423 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

9 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 1 हथियार बरामद किया गया। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 45,686 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिख रहा है असर

बता दें कि पंजाब में नशे और अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल  रहा है। बताते चले कि पंजाब पुलिस इंडिया नशे और अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी रही है। हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। सके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

 

Exit mobile version