CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सीमा पार से हो रहे ड्रग्स और हथियार तस्करी का किया भंडाफोड, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि अभी तक 61 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। इसी बीत अमृतसर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दी जानकारी के मुताबिक सीमा पार से हो रहे ड्रग्स और हथियार तस्करी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में  राज्य लगातार नए कीर्तिमान लिख रहा है और राज्यवासियों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार ड्रग्स और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 4.108 किलोग्राम हेरोइन के साथ-साथ 4 अत्याधुनिक पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में वितरण के लिए ड्रग्स और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

दी जानकारी के अनुसार  “अमृतसर के पुलिस स्टेशन कैंटोनमेंट में एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस नेटवर्क के अग्रिम और पश्चवर्ती संबंधों का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पंजाब पुलिस ड्रग्स, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति दृढ़ संकल्पित है”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब तेजी से विकास कर रहा है। जिससे राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

Exit mobile version