CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर राज्य में नशे और अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्श में है। इस बीच बठिंडा पलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। नशे के खिलाफ जारी अभियान में अभी तक 57 हजार से अधिक ड्रग्स गिरफ्तार हो चुके है और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है।
इसके अलावा राज्य के अपराधियों प लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी बीच डीजीपी पंजाब पुलिस ने एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी, भगोड़े अमृतपाल सिंह मेहरोन को मध्य पूर्व से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
डीजीपी पंजाब पुलिस ने अहम जानकारी
डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता में, बठिंडा पुलिस ने पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के तहत #OFTEC (ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल) और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से जून 2025 में बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी, भगोड़े अमृतपाल सिंह मेहरोन को मध्य पूर्व से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
In a major breakthrough, @BathindaPolice, with the support of #OFTEC (Overseas Fugitive Tracking and Extradition Cell) under the Counter Intelligence Wing of Punjab Police, and Central Agencies apprehends fugitive Amritpal Singh Mehron— the main accused in the sensational murder… pic.twitter.com/Ba3WLcdtat
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 10, 2026
11.06.2025 को, आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीड़िता का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को आदेश अस्पताल, बठिंडा में खड़ी एक कार में छोड़ दिया। इस मामले में उसके अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है”।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में अपराधियों पर एक्शन जारी
आगे दी जानकारी के अनुसार अपराध करने के बाद, अमृतपाल कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए देश छोड़कर भाग गया था। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर मध्य पूर्व में उसका पता लगाया और प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू की। उन्हें हिरासत में लेकर भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया, जहां उन्हें 10 अप्रैल, 2026 की सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया।
@PunjabPoliceInd संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति को दोहराता है और पंजाब की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन में है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसक अलावा नशे क लेकर भी पूरी तरह से लगाम लग गई है।
