---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: बठिंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या का मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरोन गिरफ्तार, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर राज्य में नशे और अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन में है। यह पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 10, 2026 11:59 पूर्वाह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर राज्य में नशे और अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्श में है। इस बीच बठिंडा पलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। नशे के खिलाफ जारी अभियान में अभी तक 57 हजार से अधिक ड्रग्स गिरफ्तार हो चुके है और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है।

इसके अलावा राज्य के अपराधियों प लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी बीच डीजीपी पंजाब पुलिस ने एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ​​कमल भाभी की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी, भगोड़े अमृतपाल सिंह मेहरोन को मध्य पूर्व से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अहम जानकारी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता में, बठिंडा पुलिस ने पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के तहत #OFTEC (ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल) और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से जून 2025 में बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ​​कमल भाभी की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी, भगोड़े अमृतपाल सिंह मेहरोन को मध्य पूर्व से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

11.06.2025 को, आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीड़िता का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को आदेश अस्पताल, बठिंडा में खड़ी एक कार में छोड़ दिया। इस मामले में उसके अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में अपराधियों पर एक्शन जारी

आगे दी जानकारी के अनुसार अपराध करने के बाद, अमृतपाल कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए देश छोड़कर भाग गया था। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर मध्य पूर्व में उसका पता लगाया और प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू की। उन्हें हिरासत में लेकर भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया, जहां उन्हें 10 अप्रैल, 2026 की सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया।

@PunjabPoliceInd संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति को दोहराता है और पंजाब की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन में है,  जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसक अलावा नशे क लेकर भी पूरी तरह से लगाम लग गई है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026