---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन से हड़कंप, 300 से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार में अपराध और संगठित गैंग के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होने का दावा किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 8, 2026 2:11 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार में अपराध और संगठित गैंग के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होने का दावा किया जा रहा है। पंजाब पुलिस की कार्रवाई में बड़ी संख्या में अपराधियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ शिकंजा कसा गया है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में अपराध को लेकर काफी हद तक कमी देखी जा रही है। इसके अलावा नशे को लेकर भी पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड़ में है। बॉर्डर पार से हो रहे ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 558 रेड की गईं।

311 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 5 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 2 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 68,699 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान

पंजाब पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभियान के 200 दिन पूरे होने तक पुलिस ने राज्यभर में 1.09 लाख से ज्यादा छापेमारी की और 1,532 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा पुलिस ने 58,212 अपराधियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान हथियार, विस्फोटक, नशीले पदार्थ और अपराध से जुड़ी अन्य संपत्तियां भी जब्त की गईं।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026