CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन से हड़कंप, 480 से अधिक जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। बता दें कि अभी तक 62 हजार के अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। अपराध के खिलाफ भी पंजाब पुलिस पूरे एक्शन मोड में है।

पंजाब पुलिस द्वारा जारी एक अभियान ‘गैंगस्ट्रान ते वार’ के तहत हर रोज छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा बड़ी संख्या अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। बता दें कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगा लग चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) ​​के समन्वय से, चिन्हित स्थानों पर लक्षित छापों के माध्यम से गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 484 छापे मारे गए। 238 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

3 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 1 हथियार बरामद किया गया। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 28,336 हो चुकी है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें। एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाी में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। नशे की बात करें तो अभी तक 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा हर दिन बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

इसके अलावा अपराध के खिलाफ CM Bhagwant Mann की अगुवाई पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बड़ी संख्या में कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारियां हो रही है। सबसे खास बात है कि राज्य में इसका सीधा-सीधा असर देखने को मिल रहा है।

 

 

Exit mobile version